बुधवार, नवम्बर 29, 2023

मुख्यमंत्री ने पटना जिला अंतर्गत बख्तियारपुर भ्रमण कर विभिन्न योजनाओं की किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये निर्देश

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

 

पटना। मुख्यमंत्र नीतीश कुमार ने आज बख्तियारपुर भ्रमण के दौरान बख्तियारपुर प्रखंड के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण कर उनकी क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने सीवरेज ट्रिटमेंट प्लांट के निर्माणाधीन कार्य का जायजा लिया और इसे जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि इसका सिविल कार्य 31 मार्च 2022 तक पूर्ण हो जायेगा। मुख्यमंत्री ने इस जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। एसटीपी के निरीक्षण के पश्चात मुख्यमंत्री राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय बख्तियारपुर का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में इंजीनियरिंग संस्थानों में लड़कियों के लिए एक तिहाई सीट आरक्षित की गई है। हमलोग चाहते हैं कि लड़कियां उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे आयें, खूब पढ़ें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यहां के बालिका छात्रावासों में और वेड की संख्या बढ़ायें। एक तिहाई सीटें लड़कियों के लिए आरक्षित होने के कारण लड़कियों की काफी संख्या बढ़ेगी इसलिए बालिका छात्रावासों में और वेडों की व्यवस्था करें।
राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में मुख्यमंत्री के समक्ष एक प्रजेंटेशन भी दिया गया जिसमें महाविद्यालय में शिक्षण व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी गई।

प्रस्तुतीकरण के पश्चात अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियंत्रण महाविद्यालय का एक तरफ पटना-बख्तियारपुर 4 लेन(एनएच-31) सड़क से संपर्क है तो दूसरी तरफ पटना-बख्तियारपुर पुरानी एनएच-30 से संपर्क है। इस पथ का चौड़ीकरण करें जिससे आवागमन और आसान हो। रेल लाइन के नीचे से संपर्क पथ है लेकिन उसके ऊपर से एक आरओबी बनाने का उपाय करें। उन्होंने कहा कि हमारा यहीं जन्म हुआ है हमारी इच्छा थी कि यहां एक इंजीनियरिंग कॉलेज बने। अब इंजीनियरिंग कॉलेज बन गया है। यहां छात्र-छात्रायें अच्छे ढ़ंग से पढ़ाई करें। उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हो। मुख्यमंत्री ने राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय बख्तियारपुर क परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

मुख्यमंत्री ने गंगा नदी के पुराने धारा को बख्तियारपुर के किनारे तक वापस लाने हेतु गंगा के श्रोता के पुनरुद्धार कार्य के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने घोसवारी घाट, रवाइच घाट, सीढ़ी घाट, राम नगर दियारा का भ्रमण किया और पुनरुद्धार कार्य को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्दश दिये। मुख्यमंत्री ने सीढ़ी घाट ठाकुरबाड़ी के पास पहुंचकर वहां के पुराने कुंए का जीर्णोद्धार करने का निर्देश दिया। अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि यह कुंआ मीठे जल का इकलौता कुंआ था जहां सभी लोग पानी पीने के लिए लेकर जाते थे। उन्होंने कहा कि सीढ़ी घाट के पास ही हमलोग बचपन में स्नान करने आते थे। मुझे अपने जन्मस्थान पर आकर अच्छा लग रहा है। पुरानी बातें याद आ रही है।

मुख्यमंत्री ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय बख्तियारपुर के पुराने भवन की जगह नये भवन के निर्माण कार्य को लेकर स्थल निरीक्षण कर जानकारी ली और जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने प्रखंड परिसर के बगल में नये पशु अस्पताल बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने पुराने पशु अस्पताल परिसर का भी निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने मंजू सिन्हा प्रोजेक्ट गर्ल्स हाईस्कूल के नये भवन का भी निरीक्षण किया और पुराने मंजू सिन्हा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री ने श्री गणेश आदर्श संस्कृत प्राथमिक सह माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री को वहां शॉल, पुस्तक और कलम भेंट कर स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री ने शीलभद्रयाजी मेमोरियल स्मृति भवन जाकर स्वर्गीय शीलभद्रयाजी जी एवं उनकी पत्नी स्वर्गीय बालकेश्वरी याजी जी की समाधी पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने वहां स्थापित स्वर्गीय शीभद्रयाजी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर का निरीक्षण किया और परिसर में स्थापित स्वर्गीय शीलभद्रयाजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने शहीद नाथू सिंह यादव पार्क जाकर स्वतंत्रता सेनानी नाथू सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस पार्क को और विकसित करने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने श्री गणेश उच्च विद्यालय बख्तियारपुर के नये भवन का निर्माण कार्य तेजी से शुरु करने का निर्देश दिया। उन्होंने श्री गणेश उच्च विद्यालय बख्तियारपुर परिसर में स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय डूमर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने बख्तियारपुर के डाकबंगला परिसर के गृह वाटिका में स्थापित स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय कविराज रामलखन सिंह की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने बख्तियारपुर के डाकबंगला के भवन में बख्तियारपुर प्रखंड के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। जिलाधिकारी श्री चंद्रशेखर सिंह ने विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करें।
निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री श्री संजय कुमार झा, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री उदयकांत मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, विकास आयुक्त श्री आमिर सुबहानी, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार, ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव श्री अरविंद कुमार चौधरी, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव श्री आनंद किशोर, जल संसाधन विभाग के सचिव श्री संजीव हंस, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के सचिव श्री नर्मेश्वर लाल, कृषि विभाग के सचिव श्री एन सरवन कुमार, ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव श्री पंकज कुमार पाल, प्रमंडलीय आयुक्त श्री संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, जिलाधिकारी श्री चंद्रशेखर सिंह, विज्ञान एवं प्रौवैधिकी विभाग के निदेशक श्री संजीव कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री उपेन्द्र शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -

Related news

- Advertisement -