सोमवार, जून 5, 2023

लूट और डकैती के कांडों में वांटेड कुख्यात गुड्डू महतो दिल्ली से गिरफ्तार

सारण एसपी डॉ. गौरव मंगला के निर्देश पर सारण पुलिस ने लूट, डकैती के कांड में वांछित कुख्यात अपराधी गुड्डु महतो को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

छपराः सारण एसपी डॉ. गौरव मंगला के निर्देश पर सारण पुलिस ने लूट, डकैती के कांड में वांछित कुख्यात अपराधी गुड्डु महतो को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। ये वांटेड कुख्यात अपराधी लूट और डकैती के कई मामलों में जेल जा चुका है।

एसपी डॉ. गौरव मंगला द्वारा बताया गया है कि सारण जिले के नगर थानाक्षेत्र निवासी गणेश प्रसाद का पुत्र गुड्डू महतो को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है जो न सिर्फ लूट और डकैती के मामलों में वांछित था बल्कि लूट, डकैती के कई मामलों में पूर्व में जेल जा चुका है।

थानाध्यक्ष रिविलगंज थाना द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर गठित पुलिस टीम एवं दिल्ली पुलिस के सहयोग से कुख्यात अपराधी गुड्डु महतो, पिता गणेश प्रसाद, सा0 हुस्से छपरा, थाना नगर, जिला-सारण को दिल्ली से गिरफ्तार कर रिविलगंज थाना लाया गया। गुड्डु महतो, रिविलगंज थाना कांड संख्या-373/22 धारा-399 /402/413/414 भा0द0वि0 एवं 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स अधि0 में फरार चल रहा था। साथ हीं मुफ्फसिल थाना कांड संख्या-730/22 में वांछित अभियुक्त था। गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व के लूट तथा डकैती के कई मामलों में जेल जा चुका है।

गिरफ्तार अभियुक्त गुड्डु महतो, का अबतक ज्ञात आपराधिक इतिहासः- 1. मुफ्फसिल थाना कांड संख्या-730/22 दिनांक-06.10.2022 धारा-394/307/34 भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स अधि0।

  1. रिविलगंज थाना कांड संख्या-273/22 दिनांक-30.10.2022 धारा-399/402/413/414 भा0द0वि0 एवं 25(1-बी)ए/26/35 आम्सर् अधि0।
  2. भगवानबाजार थाना कांड संख्या-138/17 दिनांक-20.04.2017 धारा-395/397 भा0द0वि0।
  3. नगर थाना कांड संख्या-212/17 दिनांक-18.05.2017 धारा-392 भा0द0वि0।
  4. नगर थाना कांड संख्या-223/17 दिनांक-30.05.2017 धारा-392 भा0द0वि0।
  5. नगर थाना कांड संख्या-224/17 दिनांक-30.05.2017 धारा-393 भा0द0वि0 एवं 27 आम्सर् अधि0। 7. नगर थाना कांड संख्या-240/17 दिनांक-07.06.2017 धारा-399/402/414 भा0द0वि0 एवं 25(1-बी)ए/26/35 आम्सर् अधि0। 

इस गिरफ्तारी को पु0अ0नि0 ओमप्रकाश चौहान, थानाध्यक्ष, रिविलगंज एवं थाना के अन्य कर्मीर द्वारा अंजाम दिया गया।

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -

Related news

- Advertisement -