सोमवार, जून 5, 2023

छपरा में ‘माटी के रंग कलाकारों’ ने बिखेरी ‘माटी की खुशबू’, अनेकता में एकता के उत्कृष्ट झांकी प्रस्तुत की माटी के रंग कलाकारों ने

उत्तर मध्य सांस्कृतिक क्षेत्र प्रयागराज संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में सारण जिला प्रशासन के सहयोग से छपरा के एकता भवन में माटी के रंग का भव्य आयोजन हुआ। माटी के रंग कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा द्वारा अनेक माटी के रंग बिखेरे गये। कार्यक्रम की परिकल्पना सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक प्रोफेसर सुरेश शर्मा द्वारा की गई है। छपरा के एकता भवन में माटी किरण का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी सदर अरुण कुमार सिंह ने किया।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

छपराः उत्तर मध्य सांस्कृतिक क्षेत्र प्रयागराज संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में सारण जिला प्रशासन के सहयोग से छपरा के एकता भवन में माटी के रंग का भव्य आयोजन हुआ। माटी के रंग कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा द्वारा अनेक माटी के रंग बिखेरे गये। कार्यक्रम की परिकल्पना सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक प्रोफेसर सुरेश शर्मा द्वारा की गई है। छपरा के एकता भवन में माटी किरण का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी सदर अरुण कुमार सिंह ने किया।

कार्यक्रम में देश के विभिन्न अंचल के लोकगीत व लोकनृत्य का रंगारंग भव्य प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की प्रथम प्रस्तुति मध्य प्रदेश से आए प्रहलाद कुर्मी व दल द्वारा सुप्रसिद्ध राई नृत्य द्वारा की गई दूसरी प्रस्तुति हीराराम एवं दल के राजस्थानी स्वागत गीत पधारो मारे देश की हुई, इस दल द्वारा राजस्थान का भवाई नृत्य, घूमर नृत्य एवं मनमोहक चरी नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसका दर्शकों ने तालियों के साथ भरपूर साथ दिया। तीसरी प्रस्तुति देवभूमि उत्तराखंड से आए प्रकाश बिष्ट एवं दल की घस्यारी नृत्य की रही जिसका मधुर पहाड़ी संगीत और बहुत सुंदर वेशभूषा ने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

पटना बिहार से आए अभय सिन्हा और दल द्वारा झिझिया, छह मासा झूमर नृत्य और उत्तर प्रदेश से आए धर्मेंद्र व दल द्वारा की गई लोक नृत्य की प्रस्तुति महत्वपूर्ण रही।

एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज के प्रतिभागी राज्य बिहार का जोड़ी राज्य त्रिपुरा से आए मिलन रियांग एवं दल द्वारा होजागिरि नृत्य प्रस्तुत किया गया। लड़कियों द्वारा घड़ों पर खड़े होकर सिर पर बोतल व दीपक रखकर नृत्य ने दर्शकों में रोमांच उत्पन्न कर दिया।

भारत के लोकगीत और नृत्य कला संस्कृति को जीवंत रखने और जनमानस के लिए विशेष कार्यक्रम को देखने के लिए काफी संख्या में महिला पुरुष को बच्चों की भीड़ मौजूद रहे माटी के कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक कार्यक्रम गुप्ता ने किया वह कार्यक्रम का संयोजन के संयोजक मनोज कुमार द्वारा किया गया

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -

Related news

- Advertisement -